रांची
आज ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित "Watershed Yatra" एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुभारंभ WDC-PMKSY 2.0 योजना के दिघीया गांव, बेड़ो प्रखंड, रांची में किया गया। कार्यक्रम में झारखंड राज्य जलछाजन मिशन, ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, समीरा एस, उप विकास आयुक्त, रांची, दिनेश कुमार यादव, बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री, चामी मुर्मू, (पद्म) आदि शामिल हुए। जानकारी हो की इस वाटरशेड यात्रा का राष्ट्रीय स्तर पर माननीय कृषि मंत्री एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री, कमलेश पासवान के द्वारा भी जलछाजन योजना एवं वॉटरशेड यात्रा के संबंध में VC के माध्यम से समारोह को संबोधित किया।
वाटरशेड यात्रा का मुख्य उद्देश्य
जल एवं मिट्टी संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूकता, खेती को बढ़ावा देना, किसानों की आय में वृद्धि आदि है। डीडीसी रांची ने अपने संबोधन जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए वाटरशेड यात्रा को सफल बनाने का अपील किया गया। समीरा ने अपने संबोधन में जलछाजन योजना अंतर्गत अबतक किये गए कार्यो के संबंध में बताया तथा इस यात्रा के माध्यम से लोगों तक जल संरक्षण के संबंध में जानकारी पहुंचा कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक होने का आहवान किया। बंधु तिर्की ने उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण अपने व्यवहार में शामिल करने की बात कही। जागरूकता वैन 45 दिनों तक राज्य के हर जिले में घूमेगी तथा वाटरशेड योजना में हुए लाभान्वित लोगों को जागरुक करने एवं जनभागीदारी के रुप मे श्रमदान, वृक्षारोपण, भूमिपूजन, पानी की पंचायत, वॉटरशेड महोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा। इस यात्रा में अधिक से अधिक वालंटियर को जोड़ना है और प्रभात फेरी, ग्राम सभा किया जाएगा।